फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नानपारा में 45 करोड़ से बनेगा स्टेडियम

विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। नानपारा क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को अब पगडंडियों पर नहीं भटकना होगा। उन्हें अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित स्टेडियम मिल सकेगा। इसके लिए कवायद तेज हो गई है। प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है।
विज्ञापन


मई तक प्रस्ताव को हरी झंडी मिलने की संभावना है। नानपारा के सआदत इंटर कॉलेज की जमीन को स्टेडियम निर्माण के लिए चिन्हित किया गया है। नानपारा तहसील मुख्यालय पर स्टेडियम नहीं है। इसके कारण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मोहल्ले की गलियों और गांव की पगडंडियों का सहारा होता है।

सुविधाओं और संसाधनों के अभाव में खेल प्रतिभाएं आगे नहीं बढ़ पा रहीं। इस मामले में कई बार क्षेत्र के खिलाड़ियों ने आवाज उठाई। अब बहराइच सांसद सावित्री बाई फुले ने पहल की है।
विज्ञापन


अमर उजाला से बातचीत करते हुए सांसद सावित्री बाई फुले ने बताया कि खिलाड़ियों की डिमांड के कारण स्टेडियम का प्रस्ताव किया गया था। इसके लिए जिला प्रशासन ने नानपारा-रुपईडीहा मार्ग पर स्थित सआदत इंटर कॉलेज के खेल मैदान को चिन्हित किया है।

लगभग दो एकड़ जमीन स्टेडियम निर्माण के लिए चिन्हित कर प्रस्तावित की गई है। इस मामले में कॉलेज प्रशासन ने भी मुहर लगा दी है। जिला प्रशासन की ओर से प्रस्ताव की फाइल शासन को भेज दी गई है। अत्याधुनिक स्टेडियम निर्माण पर लगभग 45 करोड़ का बजट खर्च होगा।

इस बजट को खेल मंत्रालय की ओर से हरी झंडी मिल गई है। प्रयास है कि मई तक बजट का आवंटन हो जाए। इसके साथ ही स्टेडियम निर्माण की कवायद शुरू हो जाएगी।

स्टेडियम में होंगी ये सुविधाएं
स्टेडियम में बहुद्देशीय भवन बनेगा। वॉलीबॉल, टेनिस और ताईक्वांडो का कोर्ट बनेगा। हैंडबाल कोर्ट की स्थापना होगी। एथलेटिक्स प्रतिभाओं के लिए ट्रैक का निर्माण होगा। मिनी तरणताल की स्थापना कराई जाएगी व दर्शक दीर्घा का निर्माण होगा।
विज्ञापन


स्टेडियम में क्रिकेट, फुटबाल व अन्य खेलों के आयोजन के लिए दर्शक दीर्घा का निर्माण कराया जाएगा। लगभग एक हजार की क्षमता वाली दर्शक दीर्घा बनेगी।
-सावित्रीबाईफुले, सांसद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें