फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: अचानक करंट की सप्लाई होने से धू-धू कर जिंदा जल गया खंभे पर चढ़ा लाइनमैन

विज्ञापन
- फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
जरवल (बहराइच)। पावर कॉर्पोरेशन का संविदा लाइनमैन मंगलवार सुबह फाल्ट ठीक करने बरवलिया गांव गया था। फ्यूूज जोड़ते समय अचानक करंट की सप्लाई शुरू हो गई। इससे खंभे पर चढ़ा लाइनमैन धू-धू कर जल गया। पावर कॉर्पोरेशन ने लाइनमैन को अपना कर्मचारी मानने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन


इससे लोग भड़क गए। सभी ने लाइनमैन के शव को लखनऊ-बहराइच मार्ग पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। दो घंटे तक अफरातफरी रही। बाद में एसडीएम ने लोगों को समझाकर शंात किया। परिवारीजनों ने कॉर्पोरेशन के खिलाफ तहरीर दी है।

जरवलरोड थाना अंतर्गत मुस्तफाबाद गांव निवासी असलम उर्फ चुलबुली (30) जरवल क्षेत्र में स्थित उपकेंद्र पर संविदा लाइनमैन के पद पर तैनात था। मंगलवार सुबह वह उपकेंद्र ड्यूटी पर गया। उपकेंद्र पर पता चला कि बरवलिया गांव के निकट एचटी विद्युत लाइन में फाल्ट आ गई। इस पर वह शट डाउन लेकर फाल्ट दुरुस्त करने पहुंच गया।
विज्ञापन


असलम जब खंभे पर चढ़कर फ्यूज जोड़ रहा था, तभी विद्युत सप्लाई शुरू हो गई। खंभे पर ही व धू-धू कर जल गया। नीचे खड़े लोग सकते में आ गए। खंभे से असलम के नीचे गिरने पर तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवारीजन भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे।

पावर कॉर्पोरेशन के उपखंड अधिकारी योगेंद्र यादव को लोगों ने घटना से अवगत कराया। लेकिन उन्होंने असलम को विद्युत कर्मी मानने से इन्कार कर दिया। इससे लोग भड़क उठे। आक्रोशित लोगों ने असलम के शव को सीएचसी के सामने लखनऊ-बहराइच मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं।

मामला बढ़ता देख पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी गई। उप जिलाधिकारी पंकज कुमार, सीओ दिनेश शर्मा के साथ कैसरगंज और जरवलरोड थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पूर्व विधायक रामतेज यादव भी मौके पर पहुंच गए। सभी ने किसी तरह गुस्सा लोगों को समझाकर शांत किया।

एसडीएम ने बताया कि मृतक के पिता जियाउद्दीन ने पावर कॉर्पोरेशन के कर्मचारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जरवलरोड थाने में तहरीर दी है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया है। जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

डेढ़ साल से संविदाकर्मी के पद पर था तैनात
पिता जियाउद्दीन ने बताया कि डेढ़ साल से असलम जरवल क्षेत्र में विद्युत संविदाकर्मी के पद पर तैनात था। उन्होंने बताया कि असलम के सहारे ही घर चल रहा था। उसकी मौत से परिवार पूरी तरह बिखर गया है।

पछाड़े खा-खाकर गिर रही पत्नी
असलम की पत्नी चांदनी की हालत घटना के बाद से काफी खराब है। वह रह-रह कर बेहोश हो रही है। आंखों से आंसू थम नहीं रहे। असलम के तीन मासूम बेटे हैं। जिनमें अल्ताफ (5), असजद (3) और अमजद (डेढ़) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें