फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं पहुंची एंबुलेंस, मरीज को ट्रैक्टर-ट्रॉली से लाए अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले में स्वास्थ्य सेवाएं सुधर नहीं रही हैं। शहर से सटे नगरौर गांव निवासी एक महिला सोमवार को सुबह अचानक बीमार हो गई। परिवार के लोगों ने एंबुलेंस बुलाने के लिए कॉल की, लेकिन एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। हालत खराब होते देख परिवारीजन युवती को ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लादकर जिला अस्पताल लाए। इस मामले में महिला के पति ने सीएमओ से शिकायत की है। अन्य उच्चाधिकारियों को भी पत्र भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात अंतर्गत नगरौर गांव निवासी शारदा (26) पत्नी लल्लू सुबह करीब 10 बजे अचानक बेहोश हो गई। परिवार के लोगों ने पानी का छिड़काव कर उसे होश में लाने की कोशिश की। स्थानीय चिकित्सक को भी बुलवाया, लेकिन महिला होश में नहीं आ सकी। इस पर परिवारीजनों ने 108 नंबर डायल कर एंबुलेंस बुलवाने की कोशिश की। पति लल्लू का कहना है कि 50 मिनट तक इंतजार किया, लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंची। तब उसने गांव निवासी एक व्यक्ति से मिन्नतें कर ट्रैक्टर-ट्रॉली मंगवाई। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लादकर महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर भर्ती कर उसका इलाज शुरू हुआ। तब आधे घंटे बाद महिला होश में आ सकी। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. केके वर्मा ने बताया कि महिला मानसिक उलझन से ग्रसित थी, जिसके चलते वह बेहोश हो गई। उधर, एंबुलेंस की लापरवाही के मामले में महिला के पति ने सीएमओ व अन्य उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर मामले की शिकायत की है। इस मामले में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण पांडेय का कहना है कि एंबुलेंस मौके पर क्यों नहीं पहुंची। इसकी जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें