फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से तीन मासूमों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। तराई में बदल रहा मौसम मासूमों की जिंदगी पर भारी पड़ रहा है। सोमवार को जिला अस्पताल में बर्थ एक्सपीसिया व बुखार से पीड़ित तीन मासूमों की मौत हो गई। वहीं बुखार व अन्य संक्रामक बीमारियों से ग्रसित 18 और रोगी भर्ती हुए हैं। इनमें दो रोगियों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में बख्शीपुरा निवासी बेबी (23 दिन) पुत्री विश्वनाथ को दो दिन पूर्व बुखार की शिकायत पर भर्ती कराया गया था। सोमवार को इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई। विशेश्वरगंज के सलहवा गांव निवासी खुशी (एक दिन) पुत्री दिनेश वर्मा की भी देर शाम को इलाज के दौरान मौत हो गई।

जबकि कैसरगंज निवासी बानो ने नवजात पुत्री को जन्म दिया था। जन्म के आधे घंटे बाद ही उसकी हालत बिगड़ गई। इस पर उसे चिल्ड्रेन वार्ड के आईसीयू में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज शुरू होते ही नवजात ने दम तोड़ दिया। उधर बुखार व अन्य संक्रामक बीमारियों से ग्रसित 18 और रोगी भर्ती हुए हैं।
विज्ञापन


इनमें दो रोगियों की हालत नाजुक है। जिला अस्पताल के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. केके वर्मा ने बताया कि गंभीर हालत में सभी रोगियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें