फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर: भाजपा सांसद-विधायक झगड़े में गनर पर गिरी गाज, किए गए लाइन हाजिर

विज्ञापन
हंगामे का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सीतापुर। महोली तहसील में कंबल वितरण के दौरान सांसद व विधायक के बीच हुए विवाद में महोली विधायक के दो गनरों पर गाज गिर गई। इस मामले में एसपी आंनद कुलकर्णी ने पुलिस कर्मियों की जांच के निर्देश देते हुए दोनों गनरों को वापस लाइन भेज दिया है। इस मामले में पुलिस की जांच एएसपी को सौंपी है।
विज्ञापन


महोली तहसील में शनिवार को कंबल वितरण के दौरान सांसद रेखा वर्मा व महोली विधायक शशांक त्रिवेदी के बीच विवाद हो गया था। इस विवाद में दोनों के समर्थकों ने आपस में जमकर मारपीट भी की थी। हालांकि प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों व भाजपा जिलाध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद विवाद सुलझा लेने की बात कही थी, लेकिन विवाद सुलझते-सुलझते पुलिस की कार्यशैली की शिकायत एसपी से की गई थी।

सांसद ने विधायक के गनर हरिओम व धर्मेंद्र पर अभद्रता का आरोप लगाया था। जिसके बाद एसपी ने दोनों गनरों को लाइन वापस भेजने के निर्देश दिए हैं। वहीं इस पूरे मामले में जांच के निर्देश भी दिए हैं। पुलिस कर्मियों पर लगे आरोपों की जांच एएसपी उत्तरी मधुबन सिंह को सौंपी गई है। अंतिम निर्णय जांच रिपोर्ट आने के बाद ही लिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक आनंद कुलर्णी ने कहा कि विधायक महोली के दो गनर पर सांसद द्वारा अभद्रता का आरोप लगाया था। जिसके चलते दोनों गनर को लाइन वापस भेजा गया है और जांच के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें