फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफएसडीए ने भरे दूध, मसाला व पापड़ी के नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। मिलावटी खाद्य पदार्थो की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए शनिवार को एफएसडीए की टीम ने अलग अलग स्थानों पर छापेमारी कर एमडीएम की सब्जी, मसाला, दूध आदि के चार नमूने लिए। उक्त नमूनों को जांच के लिए लैब भेजा गया है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट में मिलावट व अन्य गड़बड़ी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एफएसडीए के जिला अभिहीत अधिकारी मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि डीएम के आदेश पर टीम ने शनिवार को छापेमारी की। इस दौरान रामसनेहीघाट क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय तासीपुर में एमडीएम की सब्जी का नूमना लिया गया। शहर के लाजपत नगर में मनीष बेकर्स से सोन पापड़ी का नमूना भरा गया। हाईवे किनारे लक्ष्मी ढाबा से छोटेलाल ब्रांड का छोला मसाला व सतरिख से रामसिंह दूधिये से दूध का नूमना लिया गया। उक्त नमूूनों को जांच के लिए आगरा के लैब में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें