फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में 714 नए मरीज, रिकवरी रेट 96.46 प्रतिशत, 5.67 लाख मरीज हो चुके हैं डिस्चार्ज

Mon, 04 Jan 2021 08:45 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन
प्रदेश में सोमवार को कोरोना के 714 नए केस मिले हैं। वहीं, 1054 को संक्रमण मुक्त होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस तरह प्रदेश भर में अब तक 5,67,964 मरीज संक्रमण मुक्त होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। वर्तमान में प्रदेश में मरीजों के ठीक होने की दर 95.46 प्रतिशत हो चुकी है।
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में 12,505 एक्टिव मरीज हैं। एक्टिव मरीजों की यह संख्या पिछली बार 12 जुलाई को थी। वहीं प्रदेश में कोरोना से अब तक 8413 मरीजों की मौत हो चुकी है। इस तरह मरीजों की मृत्यु दर 1.43 फीसदी है। प्रदेश में रविवार को कोविड-19 के 1,19,624 नमूनों की जांच की गई। इस तरह अब तक 2,44,68,260 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

यूके से आए 2500 से अधिक लोगों की हुई जांच 
प्रदेश में यूके से लौटे 2500 से अधिक लोगों की जांच हो चुकी है। इनमें 12 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से दो संक्रमितों में कोविड-19 का नया स्ट्रेन मिला है। जबकि मेरठ में इस स्ट्रेन वाले मरीज के संपर्क में आने वाले कई संक्रमित मिले हैं। इन सभी को आइसोलेट किया गया है, लेकिन इनमें से किसी में यूके स्ट्रेन नहीं मिला है। । 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें