माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड से वर्ष 2009 में चयनित करीब 700 शिक्षक दूसरे स्कूलों में समायोजित किए जाएंगे। इसके लिए शासन स्तर विचार-विमर्श चल रहा है।
दरअसल ये शिक्षक चयन के बाद से तैनाती पाने के लिए भटक रहे हैं। सहायता प्राप्त इंटर कॉलेजों में प्रशिक्षित शिक्षक व प्रवक्ता पदों पर भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड का गठन किया गया है।
बोर्ड जिलेवार मिलने वाली रिक्तियों के आधार पर भर्तियां करता है। बोर्ड ने वर्ष 2009 व 2010 में जिन शिक्षकों को चयनित किया था, उनमें से करीब 700 को अभी तक सहायता प्राप्त स्कूलों में जॉइनिंग नहीं मिली है।
इन शिक्षकों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधकों ने इन्हें जान-बूझकर जॉइनिंग नहीं दी।