फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वन विभाग की एनओसी में अटकी 700 मीटर सड़क, धरने पर किसान

Thu, 20 Aug 2026 02:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सड़क निर्माण की मांग के समर्थन में धरना देते किसान।
विज्ञापन
नगराम। करीब 20 वर्षों से वन विभाग की एनओसी में अटकी कमालपुर बिचलका से कुबहरा के बीच 700 मीटर सड़क के निर्माण के लिए राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारियों और किसानों ने बुधवार से धरना प्रदर्शन शुरू किया है। प्रदर्शनकारी लोक निर्माण विभाग के अफसरों की मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। वन विभाग के अधिकारियों के आश्वासन के बाद भी धरना जारी रहा।
विज्ञापन

वन विभाग की अड़ंगेबाजी से अधूरे पड़े इस मार्ग से बरसात में आवागमन और मुश्किल हो जाता है। कुछ दिन पहले स्कूल वैन इसी रास्ते पर कीचड़ में फंसकर नाले में पलट गई थी। इससे वैन में बैठे बच्चे चोटिल हो गए थे। इसके बाद सड़क निर्माण की मांग तेज हो गई।
धरना स्थल पर पहुंचे वन विभाग के सहायक डिप्टी रेंजर देवेश कुमार ने किसानों को एक सप्ताह के भीतर विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) जारी कराकर लोक निर्माण विभाग को उपलब्ध कराए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

किसान धरना समाप्त करने को तैयार नहीं हुए। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रताप बहादुर वर्मा, प्रदेश महासचिव दिनेश यादव एवं मंडल महामंत्री हरिपाल वर्मा ने बताया कि धरना स्थल पर लोक निर्माण विभाग का कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचा।
इस पर किसानों ने आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया है। धरने में मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार, जिला महामंत्री रामसिंह समेत आसपास गांवों के किसान शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें