फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर महिलाओं को फ्री सफर कराने के लिए चलेंगी 700 बसें, किराया वसूलने पर यहां करें शिकायत

Wed, 14 Aug 2019 08:11 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

  • बुधवार रात 12 से बृहस्पतिवार रात 12 बजे तक सफर की सुविधा
  • आलमबाग में रिफंड काउंटर खुला, महिलाओं को वापस होगा किराया
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षाबंधन के अवसर पर परिवहन निगम लखनऊ के आलमबाग, चारबाग एवं कैसरबाग अड्डे से महिलाओं को 700 साधारण एवं एसी बसों के जरिये नि:शुल्क बस सफर कराएंगी। सफर की शुरुआत बुधवार रात 12 बजे से हो गई जो बृहस्पतिवार रात 12 बजे तक चलेगी। आलमबाग अड्डे पर रिफंड काउंटर को खोला गया है। इस काउंटर से उन महिलाओं को किराया वापस होगा जिन्होंने पूर्व में 15 अगस्त की तारीख को बस में सीट बुक कराई थी।
विज्ञापन


लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक पीके बोस ने बताया कि तीनों बस अड्डे पर क्षेत्रीय एवं डिपो कार्यालय के सभी कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। 700 बस में 300 लंबी दूरी की बसें हैं। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश दिए कि महिलाओं की भीड़ होने पर बस का रूट बदला जाए। और महिलाओं को गंतव्य को भेजा जाए। उन्होंने बताया कि सभी अड्डे पर महिला यात्रियों की सुविधा के लिए कर्मचारी तैनात किये गये जो उनको गंतव्य को जाने वाली बस तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। 

लखनऊ : स्वतंत्रता दिवस पर सभी मल्टीप्लेक्स में इस फिल्म का मुफ्त शो, जानें टाइमिंग
विज्ञापन
विज्ञापन

कंडक्टर वसूले किराया तो करें शिकायत

क्षेत्रीय प्रबंधक ने महिला यात्रियों से अपील कि कंडक्टर के द्वारा बुधवार रात 12 बजे के बाद सफर करने एवं बृहस्पतिवार रात 12 बजे तक बस पर सवार होने के दौरान किराया वसूल किया जाए तो टोल फ्री नंबर 18001802877 पर शिकायत करें। ऐसे कंडक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें