फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सरकारी अस्पतालों में 70 बेड रिजर्व, कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर तैयारियां, जिले में डेढ़ लाख जांच किट की व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कोरोना के नए वैरिएंट (बीएफ .7) से निपटने के लिए राजधानी के सरकारी अस्पतालों में कवायद तेज कर दी गई है। तीन बड़े सरकारी अस्पतालों में संक्रमित भर्ती करने के लिए 70 बेड रिजर्व कर लिए गए हैं। फिलहाल जिले में जांच के लिए डेढ़ लाख किट है। इसके अलावा और जांच किट व पीपीई किट की मांग की गई है।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में 30 बेड आरक्षित किए गए हैं। सीएमएस डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि इनमें से 10 आइसोलेशन के लिए रखे गए हैं। 20 बेड कोविड मरीजों के लिए हैं। जरूरत पड़ने पर संख्या बढ़ाई जाएगी। लोकबंधु में कोरोना मरीजों के लिए 25 बेड रखे गए हैं। यह अस्पताल एयरपोर्ट के नजदीक है। लिहाजा कोई यात्री संक्रमित मिला तो उसे यहां आइसोलेट किया जाएगा। अस्पताल में कोरोना जांच के लिए तीन हजार से ज्यादा किट हैं। दवाओं, पीपीई किट व मास्क का पर्याप्त स्टॉक है।
बलरामपुर अस्पताल के सीएमएस डॉ. जीपी गुप्ता ने बताया कि इमरजेंसी में आठ बेड से बढ़ाकर 15 बेड कोरोना मरीजों के लिए रिजर्व कर दिए गए हैं। गंभीर मरीजों के लिए 28 बेड की आईसीयू यूनिट तैयार है। इनमें वेंटिलेटर भी हैं। जांच के लिए तीन हजार से ज्यादा एंटीजेन व आरटी-पीसीआर वॉयल हैं। उधर, सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल के मुताबिक, दवा स्टोर में 12 हजार जांच किट व 10 हजार पीपीई किट हैं। उधर, चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग के साथ रैंडम सैंपलिंग भी शनिवार से शुरू हो गई। इसके बाद ही एंट्री दी जा रही है। एयरपोर्ट प्रवक्ता ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से आने वाले फ्लाइट के कुल यात्रियों में से दो प्रतिशत की रैंडम जांच शुरू हो गई है। इनका आरटीपीसीआर टेस्ट किया जाएगा। सैंपल देने के बाद यात्री एयरपोर्ट से निकल सकेंगे। इसके लिए कोई भुगतान नहीं करना होगा। टेस्ट की रिपोर्ट लैब में भेजी जाएगी। बताया कि 12 साल से कम उम्र के बच्चों की कोविड जांच नहीं होगी। लक्षण पाए जाने पर प्रोटोकॉल के तहत उनकी टेस्टिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें