फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : गैर मान्यता प्राप्त मदरसों में पढ़ रहे हैं 7.64 लाख छात्र, मदरसों की सूची पोर्टल पर अपलोड की जाएगी

Wed, 16 Nov 2022 10:00 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि गैर मान्यता प्राप्त मदरसों की सूची विभागीय पोर्टल और ‘मेला’ एप पर अपलोड की जाए। इससे अभिभावकों को मदरसों की सही स्थिति की जानकारी मिल सकेगी और वे गलत संस्थान में बच्चों का दाखिला नहीं कराएंगे।
विज्ञापन
मदरसा, madarasa demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के गैर मान्यता प्राप्त मदरसों में लगभग 7,64,164 छात्र एवं छात्राए पढ़ रहे हैं। इन मदरसों के लिए हुए सर्वे की समीक्षा करते हुए अल्पसंख्यक मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि इन बच्चों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ा जाए। साथ ही गैर मान्यता प्राप्त मदरसों की सूची भी पोर्टल पर अपलोड की जाए।

विज्ञापन


विधान भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में मदरसों के सर्वे कार्य की बैठक में मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि गैर मान्यता प्राप्त मदरसों की सूची विभागीय पोर्टल और ‘मेला’ एप पर अपलोड की जाए। इससे अभिभावकों को मदरसों की सही स्थिति की जानकारी मिल सकेगी और वे गलत संस्थान में बच्चों का दाखिला नहीं कराएंगे। वे  किसी भी प्रकार की भ्रांति या दिशा हीनता के शिकार न हो और बच्चों का भविष्य प्रभावित न होने पाए। 

बताया कि सर्वे में 8,441 गैर मान्यता प्राप्त मदरसे मिले हैं। यह बच्चे देश का भविष्य हैं और समाज की मुख्य धारा में इन्हें जोड़ने के लिए आवश्यक है कि इनको आधुनिक शिक्षा से जोड़ें। मंत्री के मुताबिक इन मदरसों के आर्थिक स्रोत का विवरण भी प्राप्त हो गया है जिसमें अधिकांश स्रोत का माध्यम चंदा और जकात सूचित किया गया है। बैठक में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की निदेशक जे.रीभा तथा रजिस्ट्रार जगमोहन सिंह उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें