फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

69000 शिक्षक भर्ती: फिर टली सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, धरने पर बैठे अभ्यर्थी निराश; 25 मार्च को मिली नई तारीख

Tue, 18 Mar 2025 09:59 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

69000 Teacher Recruitment: 69000 शिक्षक भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट में होने वाले सुनवाई मंगलवार को एक बार फिर टल गई है। अब इस मामले में सुनवाई 25 मार्च को होनी है। 
 
विज्ञापन
69000 शिक्षक भर्ती - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 69000 शिक्षक भर्ती मामले में मंगलवार को एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई नहीं होने से अभ्यर्थी निराश हैं। अब इस प्रकरण में अगली सुनवाई की तिथि 25 मार्च प्रस्तावित की गई है।

विज्ञापन


अभ्यर्थियों ने बताया कि इस प्रकरण की पहली सुनवाई सितंबर 2024 में हुई थी। उसके बाद से लगातार तारीख पर तारीख मिल रही है। जबकि हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार इस प्रकरण का पटाक्षेप तीन महीने में प्रदेश सरकार को करना था। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अमरेंद्र पटेल ने कहा की इस प्रकरण के निस्तारण के लिए प्रदेश सरकार की ओर से कोई पहल नहीं की जा रही है।

इसकी वजह से सुप्रीम कोर्ट से लगातार डेट लग रही है। हम आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी पिछले लगभग पांच साल से लगातार संघर्ष कर रहे हैं। किंतु हमारी बात नहीं सुनी जा रही। सुनवाई न होने से सभी अभ्यर्थी आहत है। अभ्यर्थी सरकार की ओर से पहल करने की मांग के लिए ईको गार्डन में लगातार धरने पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, वह धरना-प्रदर्शन जारी रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें