फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

69000 शिक्षक भर्ती: अभ्यर्थियों का ईको गार्डन में धरना, फिर से घेरेंगे मंत्रियों का आवास; आंदोलन करेंगे तेज

Sun, 23 Mar 2025 09:33 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

69000 teacher recruitment:69000 शिक्षक भर्ती मामले में प्रभावित शिक्षक फिर से अपने आंदोलन को तेज करेंगे। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में उनकी तारीखों पर सुनवाई नहीं हो पा रही है। 
 
विज्ञापन
69000 शिक्षक भर्ती मामला - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 69000 शिक्षक भर्ती में नियुक्ति की मांग को लेकर आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का धरना ईको गार्डन में लगातार जारी हैं। अभ्यर्थियों ने कहा कि वह अपने आंदोलन को एक बार फिर से तेज करेंगे। मंत्री आवासों का फिर से घेराव करेंगे। खासकर पिछड़े और दलित समाज से आने वाले मंत्रियों, नेताओं के आवास का घेराव किया जाएगा।

विज्ञापन


अभ्यर्थियों ने कहा कि हाईकोर्ट का जो फैसला आया है, उसका पालन इसी सत्र में किया जाना है। किंतु सरकार की लापरवाही से मामला सुप्रीम कोर्ट में चला गया है। वहां भी सुनवाई को लेकर सरकार कोई पहल नहीं कर रही। शैक्षिक सत्र भी पूरा होने में एक सप्ताह का समय बचा है। अभी तक कोर्ट के आदेश का पालन नहीं हो पाया। न ही सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही।

आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अमरेंद्र पटेल ने कहा की हम आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी पिछले लगभग पांच वर्ष से लगातार संघर्ष कर रहे हैं। सरकार से मांग कर रहे हैं, लेकिन हमारी बात नहीं सुनी जा रही। सरकार की लापरवाही से आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी हताश और परेशान हैं।
विज्ञापन


इस प्रकरण की अगली सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में 25 मार्च को होनी है। हमारी मांग है कि सरकार प्रकरण के निस्तारण के लिए त्वरित कार्यवाही करे। अन्यथा हम आंदोलन तेज करने के लिए बाध्य होंगे। धरने में रवि शंकर, हसीन हिंदुस्तानी, आनंद चौधरी आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें