फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

69,000 शिक्षक भर्ती : 24 घंटे से धरना दे रहे अभ्यर्थियों को पुलिस ने खदेड़ा

Sat, 14 Sep 2019 09:34 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
धरना देते अभ्यर्थियों से बात करता पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती के अभ्यर्थियों ने गुरुवार को भर्ती प्रक्रिया की बहाली की मांग को लेकर 24 घंटे बाद भी धरना जारी रखा। सुनवाई टलने से नाराज अभ्यर्थियों ने निशातगंज स्थित बेसिक शिक्षा निदेशालय पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। शाम को भारी संख्या में पुलिस बल पहुंची और हल्का बल प्रयोग कर अभ्यर्थियों को खदेड़ा और कुछ को पुलिस लाइन लेकर आई। 
विज्ञापन


हालांकि बाद में इन सभी को छोड़ दिया गया। अभ्यर्थियों ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया न्यायालय में लंबित है। सरकार का पक्ष रखने वाले महाधिवक्ता की अनुपस्थिति से इस मामले में निर्णय नहीं हो पा रहा है। 

बुधवार से धरना दे रहे अभ्यर्थी गुरुवार को सुनवाई की तारीख होने से रात निदेशालय के समक्ष ही गुजारी और वे अदालत के फैसले का इंतजार कर रहे थे। लेकिन महाधिवक्ता की अनुपस्थिति से सुनवाई टलने से अभ्यर्थी नाराज हो उठे और फिर से प्रदर्शन शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें