फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

68,500 शिक्षकों की भर्ती नवंबर में, टीईटी-2018 अगस्त से सितंबर के बीच कराने की तैयारी

Fri, 09 Mar 2018 09:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में रिक्त सहायक अध्यापकों के सभी पद भरने के लिए तैयारी शुरू की है। इसके लिए इसी वर्ष नवंबर तक फिर से 68,500 सहायक अध्यापकों की भर्ती की जाएगी। उससे पहले अगस्त-सितंबर के बीच में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी)-2018 के आयोजन का भी प्रस्ताव है।

विज्ञापन


मालूम हो कि 25 जुलाई, 2017 को 1.37 लाख शिक्षामित्रों का सहायक अध्यापक पद पर समायोजन रद्द होने के विभाग ने 15 अक्तूबर, 2017 को टीईटी आयोजित कराई और नवंबर में 68,500 सहायक अध्यापकों की भर्ती परीक्षा का विज्ञापन जारी कर दिया। इस पहले चरण में 50 प्रतिशत अध्यापकों की भर्ती होने के बाद भी 68,500 पद रिक्त रहेंगे।

इसी को ध्यान में रहते हुए विभाग ने शिक्षामित्रों की समस्या के समाधान व शिक्षक भर्ती के लिए अगस्त-सितंबर के बीच फिर से टीईटी कराने की तैयारी की है। टीईटी का परिणाम जारी करने के बाद नवंबर तक शेष रिक्त 68,500 पदों पर सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा का विज्ञापन जारी करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
विज्ञापन


अधिकारियों का मानना है कि मार्च 2019 तक विभाग में सहायक अध्यापकों के सभी रिक्त पद भर दिए जाएंगे। अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा, राजप्रताप सिंह ने कहा कि अगस्त-सितंबर तक टीईटी कराने की योजना है, उसके बाद फिर से सहायक अध्यापकों की भर्ती की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें