फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

STF for Tax: शामली में टैक्स चोरी में 66 ट्रक सीज , लखनऊ राज्य कर विभाग एसटीएफ टीम की कार्रवाई

Sun, 17 Jul 2022 04:40 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

टैक्स चोरी के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई कराए जाने के निर्देश के क्रम में आयुक्त राज्य कर मिनिस्ती एस द्वारा अरविंद कुमार, एडीशनल कमिश्नर, एसटीएफ के निर्देशन में एक विशेष जांच दल का गठन किया गया।
विज्ञापन
कर चोरी के मामले में सीज किए गए ट्रक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टैक्स चोरी के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई कराए जाने के निर्देश के क्रम में आयुक्त राज्य कर मिनिस्ती एस द्वारा अरविंद कुमार, एडीशनल कमिश्नर, एसटीएफ के निर्देशन में एक विशेष जांच दल का गठन किया गया। जिसमें डिप्टी कमिश्नर आरपीएस कौन्तेय के नेतृत्व मे अलग-अलग जोन के अधिकारियो के साथ छः टीमों का गठन किया गया।
विज्ञापन


यह अभियान  16 जुलाई की रात्रि को शामली करनाल मार्ग पर विशेष रुप से आयरन स्क्रैप एवं आयरन  गुड्स में कर चोरी में संलिप्त वाहनों को पकड़ने के लिए चलाया गया। यह अभियान रात्रि 11:30 बजे से सुबह 7:30 बजे तक चलाया गया।

अभियान के समय एडिशनल कमिश्नर एसटीएफ राज्यकर मुख्यालय लखनऊ अरविंद कुमार स्वयं ग्राउंड जीरो पर मौजूद रहे। इस अभियान में जांच टीमों द्वारा 66 वाहन सीज किए गए हैं। सीज किए गए वाहन आयरन स्क्रैप तथा आयरन पाइप के है।
विज्ञापन

 

अभियान के अगले चरण में डिटेन किए गए समस्त 66 वाहनों को शामली, मुजफ्फरनगर तथा सहारनपुर सचल दल इकाइयों को अग्रिम कार्रवाई हेतु हैंड ओवर किया गया। प्राथमिक आकलन के अनुसार 66 वाहनों में 4 करोड़ से अधिक का माल लोड है जिसमें नियमानुसार विधिक कार्रवाई के बाद लगभग 2 करोड़ कर व अर्थदंड जमा होने का अनुमान है।

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें