फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ऑडिशन के अंतिम दिन चरण में 66 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
भारतेंदु नाट्य अकादमी में प्रवेश परीक्षा के अंतिम दिन मौजूद छात्र छात्राएं। स्रोत ः स्वयं
विज्ञापन
लखनऊ। भारतेंदु नाट्य अकादमी में नाट्य कला में परास्नातक को लेकर छह दिन से चल रही प्रवेश परीक्षा रविवार को संपन्न हो गई। प्रवेश परीक्षा में पहले दिन शामिल हुए 23 राज्यों के 282 छात्र-छात्राओं में से दूसरे और अंतिम चरण में 66 का फाइनल ऑडिशन रविवार को लिया गया। इनमें से अब 20 विद्यार्थियों को फाइनल लिस्ट में शामिल किया जाएगा। सभी को अब आगे परिणाम घोषित होने का इंतजार है।
विज्ञापन


बीएनए के निदेशक बिपिन कुमार ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के अंतिम दिन छात्र-छात्राओं के भीतर छिपी कला की प्रतिभा का आकलन विशेषज्ञों ने किया। ऑडिशन लेने वालों में टीवी, रंगमंच और फिल्मों में सक्रिय मशहूर अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी मौजूद रहीं। इसके अलावा वरिष्ठ रंगकर्मी पद्मश्री वामन केंद्रे, प्रसिद्ध हास्य कलाकार राकेश श्रीवास्तव, अभिनेता राजीव वर्मा, चंडीगढ़ में भारतीय रंगमंच विभाग की अध्यक्ष प्रो. नवदीप कौर और राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित डॉली अहलूवालिया ने भी अभ्यर्थियों से सवाल पूछे। छात्र-छात्राओं ने गीत सुनाने, अभिनय कराने के साथ ही नृत्य भी कराकर देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें