फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अखिलेश ने 66 IAS और 42 IPS का किया तबादला

Sun, 08 Jun 2014 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए शनिवार को 66 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया।
विज्ञापन


28 जिलों के कलेक्टर हटा दिए गए हैं। इनमें से 16 को नई तैनाती नहीं मिली है। प्रमुख सचिव वन एवं पर्यावरण वीएन वर्ग को कृषि उत्पादन आयुक्त (एपीसी) बनाया गया है।

प्रमुख सचिव चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास राहुल प्रसाद भटनागर को प्रमुख सचिव वित्त के पद पर भेजा गया है। वाराणसी के मंडलायुक्त कुमार कमलेश को लखनऊ का कमिश्नर बनाया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos

एपीसी के पद पर नियुक्त हुए वीएन गर्ग

कई दिनों की अटकलों के बाद 66 आईएएस अफसरों की तबादला सूची शनिवार को जारी हो गई। आलोक रंजन के मुख्य सचिव बनने से खाली हुए एपीसी के पद पर प्रमुख सचिव वन एवं पर्यावरण वीएन गर्ग को भेजा गया है।

आनंद मिश्रा को हटाए जाने से रिक्त हुए प्रमुख सचिव वित्त के पद पर राहुल भटनागर को तैनाती दी गई है। कई आला अफसरों की स्क्रूटनी के बाद भटनागर को यह कांटों का ताज सौंपा गया है।

मौजूदा हालात में कई अफसर प्रमुख सचिव वित्त के पद पर आना नहीं चाहते थे। खुद सीएम ने कई अफसरों को बुलाकर उनकी इच्छा पूछी थी। आखिरकार राहुल भटनागर के नाम पर सहमति बनी।

प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद दीपक त्रिवेदी अब चीनी उद्योग, गन्ना विकास एवं आबकारी के प्रमुख सचिव होंगे। प्रमुख सचिव स्टांप एवं निबंधन बीएम मीना को प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद विभाग बनाया गया है।

सूचना निदेशक का भी हुआ तबादला

विशाल चौहान को मथुरा के जिलाधिकारी पद से हटाकर सचिव गृह बनाया गया है। आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अजय चौहान को आयुक्त खाद्य एवं रसद के पद पर तैनाती मिली है।

सूचना निदेशक के पद से हटाए गए प्रभात मित्तल को सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स बनाया गया है। कई अफसरों से अतिरिक्त प्रभार हटा लिए गए हैं तो कुछ को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

अनंत कुमार सिंह को प्रमुख सचिव लघु सिंचाई के अतिरिक्त प्रभार से तो प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह को प्रमुख सचिव ग्रामीण अभियंत्रण के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है।

इनका भी हुआ तबादला

संजीव सरन को मंडलायुक्त लखनऊ, प्रमुख सचिव पर्यटन एवं महानिदेशक पर्यटन के पद से अवमुक्त कर दिया गया है।

वे प्रमुख सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास के पद पर बने रहेंगे। भुवनेश कुमार को प्रमुख सचिव व्यावसायिक शिक्षा एवं मिशन निदेशक कौशल विकास मिशन के पद के साथ सचिव खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग और निदेशक खेल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

नगर आयुक्त गाजियाबाद के पद से हटाए जाने के बाद प्रतीक्षारत चल रहे राकेश कुमार सिंह को अपर आयुक्त खाद्य एवं रसद बनाया गया है।
विज्ञापन

नए डीएम व कप्तानों ने संभाली कमान

देश में शनिवार को आईएएस और आईपीएस अफसरों के बंपर तबादले के बाद कलक्टर व कप्तान बनाए गए अधिकतर अधिकारियों ने आनन-फानन में जाकर जिलों की कमान संभाल ली है।

जिन्होंने नहीं संभाला है उन्हें रविवार को ही कार्यभार संभालना होगा।

जिलों की कमान संभालने के बाद अधिकारियों को प्रदेश के विकास और काननू-व्यवस्था की समीक्षा स्वयं करने के बाद 10 जून को लखनऊ में होने वाली बैठक में मुख्यमंत्री के समक्ष वस्तु स्थिति बतानी होगी।

उन्हें यह भी बताना होगा कि उनके जिले की प्रमुख समस्याएं क्या हैं और सुधार की क्या जरूरतें हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें