फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रेलवे में नौकरी का झांसा देकर युवक से 6.5 लाख ऐंठे

विज्ञापन
रेलवे में नौकरी का झांसा देकर युवक से 6.5 लाख ऐंठे
विज्ञापन
लखनऊ। बाराबंकी के जमोली निवासी कुलदीप यादव ने तीन लोगों पर रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 6.5 लाख रुपये ऐंठने का आरोप लगाया है। आरोप है कि भरोसे में लेने के लिए एक आरोपी ने खुद को सीआरपीएफ अधिकारी बताया। डीसीपी उत्तरी अमित आनंद के आदेश पर अलीगंज पुलिस ने बृहस्पतिवार को तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन


कुलदीप ने बताया कि वह वर्तमान में अलीगंज सेक्टर-डी में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। इस दौरान उनकी मुलाकात एटा के रूपधानी निवासी विशेष कुमार, उसके भाई विवेक और लखीमपुर खीरी के बहादुर नगर निवासी आकांक्षा त्रिवेदी से हुई। आरोप है कि विशेष ने रेलवे में नौकरी लगवाने का भरोसा दिया। उसने खुद की सीआरपीएफ की वर्दी में फोटो और जॉइनिंग लेटर दिखाया। दावा किया कि उसने अपनी दोस्त आकांक्षा की नौकरी भी लगवाई है।
विशेष की बातों पर भरोसा कर विवेक और आकांक्षा को 6.50 लाख रुपये दे दिए, पर नौकरी नहीं लगी। आरोप है कि कुछ दिन बाद तीनों उन पर हाईस्कूल और इंटर के अंकपत्र के साथ दो ब्लैंक चेक देने का दबाव बनाने लगे। इन्कार पर हत्या की धमकी दी गई। इंस्पेक्टर ध्रुव सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला सही पाया गया है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें