राजधानी में कोरोना से एक दिन में जान गंवाने वालों का रिकॉर्ड टूट गया। बृहस्पतिवार को 65 संक्रमितों की मौत हो गई। इससे पहले 24 अप्रैल को सर्वाधिक 42 मौत के मामले सामने आए थे।
विज्ञापन
हालांकि, संक्रमण के मामलों का आंकड़ा दो हजार से नीचे आया। बृहस्पतिवार को 1865 नए मामले मिले। इससे पहले सात अप्रैल को 1333 मामले मिले थे।
हालांकि, सैंपलों की संख्या जारी न होने से संक्रमण की दर नहीं पता चल पा रही है। वहीं, 3755 मरीजों ने वायरस को मात दी। कुल सक्रिय केस 29827 रहे। इनमें से 80 फीसदी के करीब होम आइसोलेशन में हैं।