फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यूपी सरकार ने 65 पीसीएस अफसरों को दिया नवरात्र का तोहफा, पुरानी पेंशन स्कीम के दायरे में लाए गए

Mon, 31 Mar 2025 08:59 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी के 65 पीसीएस अफसरों को नवरात्र की सौगात मिली है। उन्हें पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
- फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश सरकार ने 65 पीसीएस अधिकारियों को नवरात्र का विशेष तोहफा दिया है। उन्हें एनपीएस (राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली) के स्थान पर पुरानी पेंशन स्कीम के दायरे में लाने का आदेश जारी कर दिया गया है। इनकी नियुक्ति 28 मार्च 2005 से पहले विज्ञापित पदों पर हुई थी।

विज्ञापन


वित्त विभाग के 28 जून 2024 के शासनादेश के अनुसार, ऐसे सभी कार्मिक जिनकी नियुक्ति के लिए विज्ञापन, एनपीएस की अधिसूचना जारी होने की तिथि यानी 28 मार्च 2005 से पहले जारी किया गया था, लेकिन उन्होंने कार्यभार 1 अप्रैल 2005 या उसके बाद ग्रहण किया था, उनके लिए पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिलेगा। यह लाभ उत्तर प्रदेश रिटायरमेंट बेनिफिट्स रूल्स, 1961 के प्रावधानों के तहत दिया जाना निर्धारित किया गया।
विज्ञापन


इस शासनादेश के तहत, नियुक्ति विभाग के विशेष सचिव विनीत प्रकाश ने 65 पीसीएस अधिकारियों को पुरानी पेंशन योजना देने का आदेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें