फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में लगातार चौथे दिन नये मामलों से ज्यादा मरीज ठीक होकर गए घर

विज्ञापन
कोरोना को मात देने वालों का ग्राफ बढ़ रहा। - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
राजधानी में लगातार चौथे दिन नए संक्रमितों के मुकाबले ठीक होने वालों का आंकड़ा ज्यादा रहा। रविवार को 5187 नए मामले मिले जबकि 6247 मरीजों ने कोरोना को मात दी। वहीं, 14 मरीजों की मौत हुई।
विज्ञापन

जबकि शनिवार को यह आंकड़ा 42 था। वहीं, पिछले तीन दिन से संक्रमण के नए मामले कम होते जा रहे हैं। इसके अलावा 52,068 सक्रिय केस रहे।
संक्रमित उर्मिल थपलियाल अस्पताल में भर्ती
नाट्य निर्देशक और व्यंग्यकार उर्मिल कुमार थपलियाल कोरोना की चपेट में आ गए हैं। उन्हें सफेदाबाद के हिंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिल्म अभिनेता अनिल रस्तोगी ने बताया कि रविवार सुबह उर्मिल थपलियाल की तबीयत काफी खराब हो गई। उन्हें कोविड था। सीएमओ हेल्पलाइन पर काफी संपर्क किया गया, लेकिन एक बेड की व्यवस्था नहीं हो सकी। इसके बाद उन्हें हिंद अस्पताल में भर्ती कराया गया।
लविवि : चार और शिक्षक कोरोना पॉजिटिव
लखनऊ विश्वविद्यालय के चार और शिक्षक संक्रमित हो गए हैं। अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, पत्रकारिता व संस्कृत विभाग के एक-एक शिक्षक कोरोना की चपेट में आ गए हैं। इसमें कुछ होम आइसोलेशन में हैं जबकि कुछ अस्पताल में भर्ती हैं। इससे पहले दो दर्जन से अधिक शिक्षक संक्रमित हो चुके हैं। जबकि पांच वर्तमान व पूर्व शिक्षकों का निधन हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें