फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश की सभी सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगा समाजवादी सेकुलर मोर्चा : शिवपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगा समाजवादी सेकुलर मोर्चा : शिवपाल
विज्ञापन

फैजाबाद। सपा छोड़ समाजवादी सेकुलर मोर्चा बनाने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने रविवार को यहां सर्किट हाउस में पत्रकारों से कहा कि नेताजी के आशीर्वाद से ही नई पार्टी बनायी है। उन्हें ही राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का प्रस्ताव दिया है।

मैनपुरी से उन्हें चुनाव लड़ने का आमंत्रण भी दिया है। कहा नेताजी हमारे दल के अलावा किसी भी दल से चुनाव लड़ें लेकिन मैनपुरी में हम उनका साथ देंगे।

समाजवादी सेकुलर मोर्चा पूरे प्रदेश में सभी सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। कहा कि हमारी विचाराधारा समाजवादी है। राज्यसभा के चुनाव में सपा को वोट दिया था। लेकिन राष्ट्रपति चुनाव में डंके के चोट पर रामनाथ कोविंद को वोट दिया था।
विज्ञापन


उन्होंने इसके लिए तीन बार हमसे फोन पर वार्ता की थी। कहा कि पार्टी से उपेक्षित होकर नई पार्टी बनाना पड़ी। किसी भी बैठक में बुलाया नहीं जाता था। कहा कि सरकार हर मोर्चे पर फेल है। कोई वादा भी नहीं कर पाई।

पूर्व राज्यमंत्री पर लगाया कमीशनबाजी का आरोप
सपा सरकार में पीडब्ल्यूडी-सिंचाई आदि प्रमुख विभागों के मंत्री रहे शिवपाल यादव को यहां आकर पूर्व मंत्री पवन पांडेय की याद अचानक आ गई। वे गुलाबबाड़ी में आयोजित परिवर्तन रैली के मंच से बोले कि पवन हमको द्वारिकाधीश और स्वयं को सुदामा कहता था।
विज्ञापन


हम भी इसी विश्वास में आ गए थे कि वह सुदामा है। फिर क्या था। जब, जहां, जैसे, जिस काम के लिए जितना पैसा मांगा, हमने आंख बंद करके दिया। लेकिन हम नहीं जानते थे कि हर काम में जमकर कमीशनबाजी कर रहा है।

आज वही हमारे इस कार्यक्रम में पहुंचने वालों को रोक रहा था। भीड़ को सचेत किया कि आप लोग इकट्ठा रहो, आने वाले दौर में ऐसे लोगों को किनारे लगा देना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें