फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश के जन्मदिन पर मनाया जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। पार्टी कार्यालय में केक काटकर सपा नेताओं ने अखिलेश को बधाई दी और उनके दीर्घायु होने की कामना की।
विज्ञापन

अयोध्या स्थित राजेंद्र निवास में लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव विवेक मिश्र की अगुवाई में 11 किलो का केक काटकर संकल्प दिवस के रूप में जन्मदिन मनाया गया। वृ़द्धाश्रम व कुष्ठ आश्रम में फल वितरण किया। इस मौके पर महंत राममनोहर दास, बाबरी मस्जिद के मुद्दई इकबाल अंसारी, महंत मनमहेश दास समेत अन्य मौजूद रहे। पूर्व राज्यमंत्री तेजनारायण पांडेय की अगुवाई में सपा कार्यालय में केक काटा गया। इस मौके पर मो. कमर राईन, मो. हलीम पप्पू, शंभूनाथ सिंह दीपू, शमशेर यादव मौजूद रहे। सपा जिला कार्यालय पर ही जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव ने भी केक काटा। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष बाबूराम गोंड, केके गुप्ता, शैलेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। मधुपुर स्थित जसकरन जूनियर हाईस्कूल पर सपा नेता हरिशंकर यादव की अगुवाई में जश्न मनाया गया। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह यादव, सहदेव वर्मा, नवनीत सिंह, समाजसेवी प्रदीप यादव मौजूद रहे। शहीद भवन में पूर्व मंत्री आनंदसेन यादव ने भी जन्मदिन मनाया। इस मौके पर पूर्व विधायक जयशंकर पांडेय, जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव, अनिमेष प्रताप सिंह, सपा नेता छेदी सिंह आदि मौजूद रहे। पूर्व राज्यमंत्री तेजनारायण पांडेय ने बछड़ा सुल्तानपुर स्थित सुकन्यादेवी ध्रुव प्रसाद सिंह इंटर कॉलेज व रानोपाली स्थित यतीमखाना में बच्चों को कॉपियां व पेन वितरित किया। जनार्दन पांडेय, प्रबंधक दिनेश सिंह, प्रधानाचार्या शैल सिंह मौजूद रहे। ओरौनी प्रसाद पासवान व प्रभारी छोटेलाल यादव की अगुवाई में जिला अस्पताल में फल वितरित किया। रुदौली के विधानसभा अध्यक्ष छोटेलाल यादव ने मवई चौराहे पर लड्डू बांटा। रुदौली के चेयरमैन जब्बार अली, सभासद शकील अहमद, हुकुम सिंह यादव मौजूद रहे। गोसाईगंज विधान सभा के अध्यक्ष सियाराम निषाद व मया के ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र सिंह ने वृक्षारोपण किया। इस मौके पर भानू प्रताप यादव, अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें