फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन विभाग की टीम ने छपिया मंदिर का किया किया सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
मसकनवा (गोंडा)। भगवान घनश्याम महाराज की जन्म स्थली स्वामी नारायण छपिया मंदिर का गुरुवार को क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी वृज पाल सिंह, सहायक अभियंता अशोक कुमार और अनिल सक्सेना ने सर्वे किया। मंदिर के महंत ब्रह्मचारी स्वामी वासुदेवानंद महराज और ब्रह्मचारी स्वामी हरिस्वरूपा नंद महाराज ने बताया कि योजनाओं का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। पूरे मंदिर परिसर में इंटरलॉकिंग, मंदिर के बाहर पवित्र नारायण सरोवर के चारों तरफ इंटरलॉकिंग, मंदिर के बाहर दक्षिण तरफ नहर के किनारे खाली जमीन पर कार बस पार्किंग, रसोई जलाशय के लिए नहर में उत्तम निकासी, बाहरी परिसर के पूर्वी छोर के दक्षिणी किनारे सुलभ शौचालय, मंदिर के चतुर्दिक उत्तम प्रकाश व्यवस्था, श्रवण धाम का सुंदरी करण एवं मंदिर से संबंधित क्षेत्रों के सड़कों का समुचित विकास कराया जाएगा। कुछ दिनों पूर्व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वनटांगिया गांव में कार्यक्रम के दौरान स्वामी नारायण छपिया मंदिर को पर्यटन के तौर पर व्यापक रूप से विकसित करने की घोषणा की थी। इस दिशा में सांसद कीर्तिवर्धन सिंह राजा भैया, क्षेत्रीय विधायक प्रभात वर्मा का भी सराहनीय प्रयास जारी है। इस दौरान कमलेश पांडेय, अम्बुज पटेल, अभिमन्यु पटेल, माधवराम तिवारी, श्याम नारायण, वर्मा विद्या राम वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें