फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब की जमीन पर कब्जे को लेकर चले फावड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
तालाब की जमीन पर कब्जे को लेकर चले फावड़े
विज्ञापन



फैजाबाद। मवई थाना क्षेत्र के सैदपुर चौकी अंतर्गत डलइमऊ और सैमसी गांव की सीमा पर स्थित एक तालाब की जमीन पर अवैध रूप से कब्जे को लेकर रविवार सुबह दोनों गांवो के दर्जनों लोग लाठी-डंडे, फावड़ा और फरसा लेकर आपस में भिड़ गए।


इसमें दोनों पक्षों के एक बुजुर्ग महिला समेत नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर गंभीर रूप से घायल होने पर सीएचसी के चिकित्सकों ने चार लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया है।
विज्ञापन



सैदपुर चौकी क्षेत्र के सैमसी गांव निवासी हनुमान सिंह का आरोप है कि डलइमऊ गांव निवासी वीरेंद्र यादव, जगराम, जितेंद्र, वीरेंद्र व अन्य करीब 20 वर्षों से उनके खेत के बगल स्थित तालाब पर अवैध रूप से कब्जा कर खेती करते हैं।


जिसकी पैमाइश के लिए उन्होंने शिकायत की थी, जिस पर रविवार को हलका लेखपाल राम धीरज को बुलाया था। पैमाइश हो रही थी कि तभी दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई जिससे हनुमान सिंह, राजकुमार, रमेश सिंह, दान बहादुर सिंह घायल हो गए।


वहीं दूसरे पक्ष के वीरेंद्र कुमार का आरोप है कि बिना किसी सूचना के सुनियोजित ढंग से रविवार को लेखपाल को बुलाकर यह लोग बगल में स्थित खेत पर कब्जा करने की नीयत से आए थे।


कारण पूछने पर सैमसी गांव के हनुमान सिंह, राजेंद्र सिंह, राजकुमार, रमेश सिंह, पप्पू सिंह, रामयज्ञ सिंह ने उन पर वार कर दिया। इसमें वीरेंद्र, हरिश्चंद्र, जितेंद्र, जगराम, श्यामा देवी घायल हो गई।


पीआरवी की टीम ने घायलों को सीएचसी मवई पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने श्यामा देवी, हरिश्चंद्र, जगराम व हनुमान सिंह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


लेखपाल रामधीरज ने बताया कि एक आइजीआरएस की जांच के लिए वे वहां गए हुए थे कि दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। जब वह पुलिस बुलाने के लिए चौकी सैदपुर गए तब तक दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।
विज्ञापन



मवई थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज राय ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर एक पक्ष से छह और दूसरे पक्ष के चार लोगों पर केस दर्ज किया गया है। घायलों का मेडिकल भी कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें