बहराइच। नगर पालिका प्रशासन मंगलवार को उद्योग केंद्र के पास पेयजल की पाइप लाइन को दुरुस्त कराने का काम करेगा। पाइप लाइन के पास से भूमिगत एचटी लाइन गुजरी है। सावधानी के तौर पर शटडाउन लिया जाएगा। इस कारण क्षेत्र में पांच घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
एसडीओ नगर मोहित दीक्षित ने बताया कि नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने बताया था कि शहर के मोहल्ला खत्रीपुरा स्थित सेंट एंथोनी स्कूल के पास पेयजल की समस्या बनी हुई है। इसलिए पांच जून को उद्योग केंद्र के सामने गड्ढा खोदकर पाइप लाइन को दुरुस्त कराने का कार्य होगा।
पाइप लाइन के पास ही विभाग की 11/33 केवीए की भूमिगत लाइन गई है। कोई हादसा न हो इसलिए सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक शटडाउन रहेगा। एसडीओ ने बताया कि शटडाउन के दौरान शहर के खत्रीपुरा, डीएम आवास, प्लानिंग कॉलोनी, पानी टंकी, जज आवास व विकास भवन क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पांच घंटे तक बाधित रहेगी।