फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुता काटने के दो सप्ताह बाद बालिका की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुत्ता काटने के दो सप्ताह बाद बालिका ने दम तोड़ा
विज्ञापन



सीतापुर। सिधौली कोतवाली क्षेत्र में कुत्ता काटने के दो सप्ताह बाद एक बालिका ने दम तोड़ दिया। बालिका को अप्रैल में कुत्ते ने काटा था। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटरा बाड़ी निवासी राजकुमार की पुत्री अंशिका को गत 23 अप्रैल को कुत्ते ने काटा था।


बुधवार को अचानक अंशिका की हालत बिगड़ गई। इस पर परिवारीजन अंशिका को लेकर सीएचसी जा रहे थे मगर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सीएचसी पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



परिवारीजन का कहना है कि, रैबीज का असर होने के कारण बालिका की मौत हुई है। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि, परिवारीजन ने बालिका को समय पर एंटी रैबीज इंजेक्शन नहीं लगवाए होंगे। जिसके चलते ये नौबत आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें