फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फंदे पर लटका मिला महिला का शव
विज्ञापन



सुल्तानपुर। मोतिगरपुर के पारसपट्टी (धधुंआ) गांव में बुधवार सुबह मड़हे में एक महिला का शव दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटका मिला। महिला के दोनों पैर जमीन पर टिके थे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।


मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के पारसपट्टी गांव निवासी श्याम नारायण की पत्नी सीता देवी (40) का शव बुधवार सुबह घर के सामने स्थित मड़हे में दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटका मिला। सीता के ससुर राम आनंद ने बताया कि उसका पुत्र श्याम नारायण दूसरी शादी करके अलग रहता है।
विज्ञापन



जबकि करीब 10 वर्ष से बहू सीता उनके साथ रहती थी। सीता की मौत की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष आशुतोष मिश्र ने बताया कि, मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन



ससुर राम आनंद ने बताया कि सीता के तीन संतानों में बड़ी बेटी पुष्पा (21) की शादी हो चुकी है, जबकि पुत्र नीरज (17) व पुत्री पूजा (13) हैं। ससुर की मानें तो कई दिनों से सीता मानसिक रूप से परेशान थी। मां की मौत से पुष्पा, नीरज व पूजा का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें