फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुतों ने किशोर पर किया हमला, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवारीजनों ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती
विज्ञापन

खैराबाद (सीतापुर)। क्षेत्र में आदमखोर कुत्तों के झुंड ने मंगलवार को फिर एक किशोर पर जानलेवा हमला किया। बालक को निवाला बनाने के लिए कुत्ते काफी देर तक उसे नोचते रहे। इससे बालक बेहोश हो गया। परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

क्षेत्र के अकबरगंज निवासी शिवचरन का पुत्र अंकुल (14) मंगलवार को परिवार के साथ खेत पर गया था। इसी बीच कुत्तों के झुंड ने उसे घेर लिया। इससे पहले कि अंकुल कुछ समझ पाता, कुत्तों ने उसके ऊपर हमला बोल दिया।
विज्ञापन


अंकुल की चीख सुनते ही परिवारीजन व गांव के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने लाठी-डंडों की मदद से बड़ी मुश्किल से कुत्तों को खदेड़ा। तब तक अंकुल गंभीर रूप से घायल हो चुका था। परिवारीजनों ने आननफानन जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


यहां पर डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर लिया है। डॉक्टरों ने अंकुल की हालत चिंताजनक बताई है। उधर, इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में जबरदस्त रोष है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि अब तक कुत्तों का यह झुंड छह बच्चों की जान ले चुका है, जबकि करीब 20 बच्चों को जख्मी कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें