फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के लिए साले के बेटे को पीटकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
साले के बेटे को पीट-पीटकर मार डाला
विज्ञापन



खीरों (रायबरेली)। सहन की जमीन पर कब्जे को लेकर मंगलवार को रिश्ते तार-तार हो गए। एक ग्रामीण ने अपने साले के बेटे की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी।


वारदात थाने से चंद कदम दूरी पर अंजाम दी गई। मामले में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन



खीरों थाना क्षेत्र के गौनहा निवासी इब्राहिम लगभग चार दशक पहले खीरों कस्बे में अपनी ससुराल में सहन की जमीन के सामने टिनशेड बनाकर परिवार समेत रहता था, जबकि सहन के बगल की जमीन ससुरालीजनों ने उसे मकान बनाने के लिए दे दी थी।


इब्राहिम ने पहले दी गई जमीन पर अपना मकान बना लिया था। दो वर्ष पूर्व इब्राहिम ने गुजर-बसर के लिए दी गई जमीन पर कब्जा करने की नियत से निर्माण शुरू कर दिया था, जिसे ससुराल पक्ष ने रोक दिया था।


मंगलवार सुबह लगभग 9 बजे इब्राहिम फिर से विवादित जमीन पर निर्माण करद्म रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर इब्राहिम के साले अजीम अली का बेटा कलीम अली (24) मौके पर पहुंच गया।


कलीम ने निर्माण को रुकवा दिया। बस इतनी सी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। इस पर इब्राहिम ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर कलीम अली पर राड व लाठी-डंडों से हमला बोल दिया और पीट-पीटकर कलीम को अधमरा कर दिया।


इस कदर पिटाई की कि कलीम बेहोश हो गया। घटना के बाद उसे सीएचसी के बाद जिला अस्पताल और उसके बाद लखनऊ ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन



सूचना पर एसओ शैलेंद्र सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया। एसओ का कहना है कि रज्जब अली की तहरीर पर इब्राहिम, उसके बेटों इमरान, इरफान, नदीम और दामाद अंसार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। सहन की जमीन के विवाद में मर्डर हुआ है। गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें