फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच में सेंटबोआ सांप के साथ दो तस्करों को दबोचा

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
बहराइच। पुलिस टीम ने दो तस्करों को एक सेंटबोआ सांप के साथ दबोच लिया। दोनों श्रावस्ती से बहराइच की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन


प्रभारी स्पेशल टीम केके यादव को सूचना मिली कि दो व्यक्ति बाइक से श्रावस्ती आसाम रोड बाईपास की तरफ से प्रतिबंधित दो मुंह सेंटबोआ सांप लेकर बहराइच शहर की तरफ जाने वाले हैं।

उन्होंने टीम के साथ मौके पर पहुंच कर चेकिंग शुरू की। थोड़ी देर बाद दो व्यक्ति बाइक से श्रावस्ती की तरफ से आते दिखायी दिए। इनाके रोकने का प्रयास किया गया तो वे भागने लगे।
विज्ञापन


टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया गया। इनकी पहचान श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना अंतर्गत ग्राम तिहरवा निवासी अनीज खान और नवारबगंज के चनैनी निवासी यूनुस के रूप में हुई।
विज्ञापन


इनके पास से तलाशी में एक सेंटबोआ सांप बरामद किया गया। आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे इस दुर्लभ सांप को बेचने के लिये ले जा रहे थे।

इस सांप की कीमत भारतीय बाजार में 10 लाख व अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में करोड़ों में है। ये सांप विभिन्न प्रकार की दवाएं बनाने के उपयोग में लाए जाते है। दोनों के खिलाफ कोतवाली देहात में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें