फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्कों में मस्ती कर उठाया गुनगुनी धूप का लुत्फ

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। मौसम के नरम मिजाज से ठंड का प्रभाव दिन में बेहद कम हो गया है। रविवार को धूप की गर्माहट ने दिन में ठंड का अहसास नही होने दिया। मौसम खुशगवार देख लोग परिवार सहित पार्कों में पहुंचे और जमकर मस्ती की। संडे की छुट्टी का लुत्फ बच्चों ने धमाल मचाकर उठाया। हालांकि सुबह और शाम की ठिठुरन अभी बरकरार हैद। रविवार को पारा स्थिर रहा। रविवार की सुबह कोहरा जल्दी छंटने से मौसम साफ हो गया। सूर्यदेव ने दर्शन देकर अपनी चमक बिखेरनी शुरू कर दी। गुनगुनी धूप ने लोगों को ठंड से राहत प्रदान की। संडे की छुट्टी होने से हर किसी ने गुनगुनी धूप का भरपूर आनंद उठाया। पहले घरों की छतों व लॉन में धूप सेंकी, फिर दोपहर बाद परिवार सहित पार्को में पहुंचकर मस्ती की। बच्चों ने खूब धमाल मचाया। दिन भर शहर के पार्क गुलजार नजर आए। हालांकि सूरज ढलने के बाद ठिठुरन का अहसास होने लगा। शाम गहराने पर ठंड से राहत पाने के लोग अलाव का सहारा लेते देखे गए। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें