फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप की लापरवाही से प्रसूता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अखंडनगर (सुल्तानपुर)। सीएचसी के पास प्राइवेट नर्सिंग होम में झोलाछाप की लापरवाही से प्रसूता और नवजात शिशु की मौत हो गई। परिवारीजन इस उम्मीद में कि शायद दोनों जिंदा हो, उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


जच्चा-बच्चा की मौत से नाराज परिवारीजनों ने नर्सिंग होम पर हंगामा किया। परिवारीजनों के हंगामे को देखते हुए नर्सिंग होम संचालक फरार हो गया। अखंडनगर थाना क्षेत्र के बारी सहिजन गांव निवासी अंशू की पत्नी आरती (22) को परिवारीजनों ने सीएचसी के पास एक प्राइवेट नर्सिंग होम में प्रसव के लिए शुक्रवार सुबह भर्ती कराया था।

देर शाम झोलाछाप ने आरती का प्रसव कराया था। लापरवाही के कारण आरती और नवजात की हालत खराब हो गई। परिवारीजन नवजात और आरती को लेकर सीएचसी पहुंचे तो चिकित्सक डॉ. विवेक वर्मा ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


परिवारीजन दोनों को लेकर अंबेडकर नगर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद नाराज परिवारीजन नर्सिंग होम पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे को देखते हुए नर्सिंग होम संचालक व झोलाछाप फरार हो गए।

एसओ सचिन राठी ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। परिवारीजन तहरीर देंगे तो केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश की जाएगी।

होगी जांच : सीएमओ
सीएमओ डॉ. चंद्रभूषणनाथ त्रिपाठी ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। मामले की जांच कराई जाएगी। नर्सिंग होम के साथ ही वहां तैनात चिकित्सकों की भी जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें