फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mega plan: बुंदेलखंड की 20 नदियों सहित प्रदेश की 61 नदियों का होगा पुनरुद्धार

Fri, 20 May 2022 12:23 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने नदियों के पुनरुद्धार की योजना की समीक्षा की और 61 नदियों के पुनरुद्धार का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि ग्राम्य विकास विभाग ने बुंदेलखंड की 20 नदियों सहित 61 नदियों के पुनरुद्धार की योजना बनाई है। इस कार्य को एक साल के भीतर पूरा करने की रणनीति पर काम किया जाए। मौर्य बृहस्पतिवार को विधान भवन स्थित अपने कार्यालय में इस योजना की समीक्षा कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विलुप्त होने के कगार पर पहुंच रही नदियों का पुनरुद्धार करना जल संरक्षण की दृष्टि से बहुपयोगी सिद्ध होगा और मनरेगा के माध्यम से अधिकाधिक श्रमिकों को रोजगार भी मिलेगा। इस कार्य से पीने व सिंचाई के लिए पानी भी आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। इसका कृषि, वानिकी आदि पर भी अनुकूल प्रभाव पड़ेगा। यही नहीं इनके निकटवर्ती तालाब, पोखर भी इन नदियों के पानी से भरे जा सकेंगे।

समीक्षा के दौरान ग्राम्य विकास विभाग अधिकारियों ने बताया कि नदियों के पुनरुद्धार कार्य में आईआईटी कानपुर व वाराणसी, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाइड्रोलॉजी रुड़की और बाबा साहब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय लखनऊ से सलाह लेने की योजना भी बनाई गई है।
विज्ञापन


अपर आयुक्त मनरेगा योगेश कुमार ने बताया कि वर्ष 2018 से नदियों के पुनरुद्धार का कार्य किया जा रहा है। अब तक 2,618 किमी लंबाई में नदियों का पुनरुद्धार का कार्य कराते हुए 13,205 लाख रुपये की धनराशि खर्च की गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें