फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डॉ. राजेश्वर सिंह की पहल पर 60वीं रामरथ यात्रा संपन्न

विज्ञापन
डॉ. राजेश्वर सिंह की पहल पर 60वीं रामरथ यात्रा संपन्न
विज्ञापन
लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की पहल पर सरोजनीनगर दक्षिण-तीन मंडल के ग्राम बरौली से 60वीं रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा संपन्न हुई। इसके माध्यम से अब तक 8,650 से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रभु श्रीरामलला के दर्शन किए हैं। डॉ. राजेश्वर सिंह का कहना है कि इस यात्रा का उद्देश्य केवल तीर्थ दर्शन कराना नहीं है। इसका लक्ष्य प्रभु श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, त्याग, सेवा, कर्तव्य और राष्ट्रधर्म को समाज तक पहुंचाना भी है। यात्रा का शुभारंभ 27 सितंबर 2022 को किया गया था। इसका उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों, मातृशक्ति और आर्थिक रूप से कमजोर श्रद्धालुओं को निशुल्क अयोध्या धाम ले जाकर प्रभु श्रीरामलला, हनुमानगढ़ी और अन्य पवित्र स्थलों के दर्शन कराना है। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए जलपान, भोजन और चिकित्सा सहायता जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं। उन्हें रामचरितमानस, श्रीमद्भगवद्गीता और प्रसाद भी भेंट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें