फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दुकान का ताला तोड़कर गल्ले से 60 हजार की चोरी

Thu, 18 Dec 2025 02:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अलीगंज के सेक्टर-डी स्थित जनरल स्टोर का ताला तोड़कर चोर 60 हजार रुपये चोरी कर ले गए। इसके अलावा मोहनलालगंज के पुरसैनी में रहने वाले वायु सेना से सेवानिवृत्त कर्मचारी के घर मंगलवार देर रात चोरों ने चोरी का दो बार प्रयास किया पर नाकाम रहे।
विज्ञापन


विकासनगर के खुर्रमनगर में रहने वाले हामिद अली के अनुसार उनका जनरल स्टोर अलीगंज के सेक्टर-डी में है। मंगलवार रात चोरों ने दुकान के शटर का ताला तोड़कर गल्ले में रखे 60 हजार रुपये चोरी कर लिए। बुधवार सुबह घटना की जानकारी होने पर उन्होंने अलीगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई। एसीपी अलीगंज अरीब खान ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

मोहनलालगंज के पुरसैैनी में वायु सेना से सेवानिवृत्त डीके सिंह परिवार के साथ रहते हैं। उनके मकान के ग्राउंड फ्लोर पर कुछ लोग भी किराये पर रह रहे हैं। उनके मुताबिक मंगलवार रात पहली बार 12 बजे और दूसरी बार एक बजे नकाबपोश दो चोर गेट का दरवाजा खोलकर चोरी के इरादे से अंदर घुसे थे। किरायेदार के जागने की आहट पाकर दोनों चोर बिना वारदात को अंजाम दिए ही चले गए। चोरों की फुटेज मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। डीके सिंह ने पुलिस को लिखित तहरीर भी दी है। इंस्पेक्टर मोहनलालगंज बृजेश चंद्र त्रिपाठी का कहना है कि शिकायत मिली है। फुटेज में दिख रहे चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें