फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिजली बिल सही कराने के नाम पर ऐंठे 60 हजार

Sun, 20 Aug 2023 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। रहीमनगर डुडौली निवासी दुकानदार रामखेलावन गुप्ता ने शुक्रवार को बिजली बिल सही कराने के नाम पर 60 हजार रुपये हड़पने का केस मड़ियांव थाने में दर्ज कराया है। इसमें दो लोगों को आरोपी बनाया है।
विज्ञापन

रामखेलावन के अनुसार, 31 मई 2016 को दुकान का 32 हजार रुपये का बिजली बिल आया। बिल कम कराने के संबंध में रिश्तेदार अजीत गुप्ता ने विजय गुप्ता नाम के व्यक्ति से मिलवाया।
विजय ने उनकी मुलाकात रामलखन बाजपेई से कराई। रामलखन ने खुद को बिजलीकर्मी बताया। दोनों ने बिल कम कराने के एवज में 80 हजार की मांग की।
पैसों की व्यवस्था न होने पर वह मामले को टाल गए और ढाई साल तक बिल नहीं जमा किया। छह दिसंबर 2018 को दोबारा बात कर पीड़ित ने दोनों आरोपियों को 60 हजार रुपये दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी उनकी दुकान से मीटर उखाड़ ले गए और पर्ची भी नहीं दी। 19 फरवरी 2022 को 1.45 लाख और फिर 2.59 लाख रुपये का बिल मिला।
जब विजय और रामलखन से संपर्क कर रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें