फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण के मामले में राजधानी के सरकारी स्वास्थ्यकर्मी नहीं आ रहे आगे, चिकित्सा संस्थानों में 60.11 फीसदी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 42.60 फीसदी टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
टीकाकरण के मामले में राजधानी के सरकारी स्वास्थ्यकर्मी आगे नहीं आ रहे हैं। इसका प्रमाण है कि चिकित्सा संस्थानों में 60.11 फीसदी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 42.60 फीसदी ही टीकाकरण हुआ है।
विज्ञापन

राजधानी में टीकाकरण को लेकर तीन बार ड्राई रन और कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं। शुक्रवार को टीकाकरण के दौरान एसजीपीजीआई में खुद चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना यह कहते नजर आए कि सभी को फोन करके बुलाया जाए।
इसके बाद भी तीनों चिकित्सा संस्थानों का ग्राफ 60.11 तक ही पहुंच पाया। इसमें सबसे खराब स्थिति एसजीपीजीआई की ही रही।
यहां सिर्फ 48 फीसदी टीकाकरण हो सका, जबकि केजीएमयू में 71.14 और लोहिया संस्थान में 59.20 फीसदी टीकाकरण हुआ है।
यदि एरा और पीएस मिश्रा मेडिकल कॉलेज का ग्राफ मिला दिया जाए तो भी आंकड़ा 65.48 फीसदी तक ही पहुंचता है।
इसी तरह राजधानी के विभिन्न जिला अस्पताल अस्पतालों का ग्राफ 67.55 फीसदी तक पहुंच पाया। सबसे खराब स्थिति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की रही। यहां 42.60 फीसदी टीकाकरण हुआ है।
विज्ञापन

निजी अस्पतालों में 73.78 फीसदी
दो निजी मेडिकल कॉलेज और दो निजी कारपोरेट अस्पताल टीकाकरण में शामिल किए गए थे। इन चारों अस्पतालों को मिलाकर 73.78 फीसदी टीकाकरण हुआ है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर निजी अस्पताल की तरह सरकारी चिकित्सा संस्थानों में ग्राफ आगे नहीं बढ़ने की क्या वजह रही। जबकि तीनों चिकित्सा संस्थानों में ज्यादातर विषय विशेषज्ञ हैं और अपने कर्मचारियों को टीकाकरण के प्रति प्रेरित करने का दावा करते रहे हैं।
ग्रामीण इलाके में महिलाओँ की भागीदारी बढ़ी
टीकाकरण कराने वालों में ग्रामीण इलाके के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की संख्या अधिक है। सरोजनी नगर सीएचसी के एक बूथ पर टीकाकरण कराने वाली सभी 17 महिलाएं ही थीं। जबकि दूसरे बूथ पर 17 में छह महिलाएं थीं। बीकेटी में 84 में 66 महिलाएं, गोसाईंगंज में 112 में 86 महिलाएं, काकोरी में 89 में 66 महिलाएं, नगराम में 64 में 47 महिलाएं शामिल रहीं। इसी तरह पीजीआई में 288 में 150 महिलाओं ने टीकाकरण कराया।
एरा में सिर्फ एक महिला ने कराया टीकाकरण
निजी अस्पतालों में एरा मेडिकल कॉलेज में सिर्फ एक महिला ने टीकाकरण कराया है। जबकि टीएस मिश्रा मेडिकल कालेज में 233 में 119 ने टीकाकरण कराया। सिविल अस्पताल में 74 में 18 महिलाओं ने टीकाकरण तो केजीएमयू में 498 में सिर्फ 66, झलकारीबाई में 100 में 30 ने टीकाकरण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें