फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चारबाग की छह ट्रेनें ट्रांसपोर्टनगर व ऐशबाग से चलेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
प्लेटफॉर्म दो व तीन पर होगा कॉन्कोर्स का निर्माण


माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो व तीन पर कॉन्कोर्स निर्माण के चलते पावर ब्लॉक लिया जा रहा है। इससे रूट की ट्रेनों को चारबाग की जगह ट्रांसपोर्टनगर व ऐशबाग के रास्ते चलाया जाएगा।
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के चारबाग स्टेशन का अपग्रेडेशन कार्य कराया जा रहा है। इसके चलते प्लेटफॉर्म नंबर चार व पांच पर नींव का काम कराया गया है, जिसके चलते करीब एक महीने का ब्लॉक लिया गया था। वहीं अब प्लेटफॉर्म नंबर दो व तीन पर निर्माण कार्य होना है, जिसके लिए इंजीनियरिंग विभाग की ओर से दो महीने का ब्लॉक मांगा गया है। लेकिन इस पर अभी मंथन चल रहा है। हालांकि, निर्माण कार्य जुलाई के अंतिम सप्ताह में शुरू होगा। इसे देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने चारबाग आने वाली छह ट्रेनों को बदले रूट से चलाने का निर्णय लिया है, जिसकी सूची बृहस्पतिवार को जारी की गई है।
विज्ञापन


ट्रांसपोर्टनगर के रास्ते चलेंगी ये गाड़ियां
-देहरादून से 31 जुलाई से 24 सितम्बर तक चलने वाली 15120 देहरादून-बनारस एक्सप्रेस चारबाग की जगह ट्रांसपोर्टनगर से जाएगी।
-नई दिल्ली से पहली अगस्त से 25 सितम्बर तक चलने वाली 15128 नई दिल्ली बनारस एक्सप्रेस चारबाग की जगह ट्रांसपोर्टनगर के रास्ते चलेगी।

ऐशबाग के रास्ते चलेंगी ये ट्रेनें
-बान्द्रा टर्मिनस से तीन, 10, 17, 24 एवं 31 अगस्त तथा सात, 14 एवं 21 सितम्बर को चलने वाली 22921 बान्द्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग मानकनगर-लखनऊ-मल्हौर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मानकनगर-ऐशबाग-मल्हौर के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन

-ग्वालियर से 31 जुलाई से 24 सितम्बर तक चलने वाली 11123 ग्वालियर बरौनी एक्सप्रेस मल्हौर की जगह ऐशबाग कके रास्ते चलेगी।
-गोरखपुर से पहली अगस्त से 25 सितम्बर तक चलने वाली 12555 गोरखपुर बठिण्डा एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग मल्हौर-लखनऊ-मानकनगर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मल्हौर-ऐशबाग-मानक नगर के रास्ते चलाई जाएगी।
-पुणे से दो, नौ, 16, 23 एवं 30 अगस्त तथा छह, 13 एवं 20 सितम्बर को चलने वाली 15030 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस चारबाग की जगह ऐशबाग में रुकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें