फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन्हें मिली नई जिम्मेदारी

Tue, 03 Dec 2013 08:49 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य सरकार ने सोमवार शाम छह डिप्टी एसपी की तैनाती में फेरबदल कर दिया।
विज्ञापन

इसके तहत सीतापुर से डीएसपी विजय त्रिपाठी को डीएसपी चित्रकूट के पद पर भेजा गया है।

डीएसपी रेलवे, शाहजहांपुर के पद पर तैनात दिनेश कुमार द्विवेदी को सीतापुर में डीएसपी बनाया गया है।

देवरिया में तैनात डीएसपी अविनाश चंद्र पांडेय को झांसी में पीएसी की 33वीं वाहिनी में सहायक सेनानायक बनाया गया है।

जबकि 33वीं वाहिनी पीएसी झांसी में अभी तक सहायक सेनानायक के पद पर तैनात रहे देश राज को डीएसपी देवरिया के पद पर भेजा गया है।

ऐसे ही वाराणसी में पीएसी की 36वीं वाहिनी में सहायक सेनानायक राज कुमार को अब महाराजगंज जिले में तैनात किया गया है।

इसके अलावा अमेठी में तैनात डीएसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव को अब लखनऊ में सीबीसीआईडी में तैनाती दी गई है।

(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें