फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बल्ले-बल्ले, इनका तो हो गया प्रमोशन

Tue, 26 Nov 2013 08:58 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार ने छह अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों का प्रमोशन कर दिया है। इन्हें मंडलीय अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन


इनकी तैनाती भी कर दी गई है। अधिकारियों की कमी से जूझ रहे इस विभाग में एक-एक अधिकारी को मुख्य तैनाती के साथ अतिरिक्त कार्यभार भी दिया है।

जिनका प्रमोशन हुआ उनमें संजय कुमार मिश्र को मुरादाबाद मंडल दिया गया है। इसके अलावा सहारनपुर मंडल का भी वे अतिरिक्त कार्यभार देखेंगे। राघवेंद्र प्रताप सिंह को फैजाबाद मंडल सौंपा गया है।

उन्हें देवीपाटन मंडल का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। जगमोहन सिंह को बरेली मंडल की कमान सौंपी गई है।

शिव प्रकाश तिवारी को वाराणसी मंडल की जिम्मेदारी दी गई है। वह आजमगढ़ व गोरखपुर मंडल का भी कार्यभार देखेंगे।

मो. तारिक को उपनिदेशक मुख्यालय में तैनाती दी गई है। साथ ही लखनऊ व कानपुर मंडल का अतिरिक्त कार्य भी वह देखेंगे। शेषनाथ पांडेय को मेरठ मंडल की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें आगरा मंडल का भी अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विभाग ने तैनाती आदेश के साथ ही यह भी कहा है जिन-जिन मंडल मुख्यालयों पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के पद रिक्त चल रहे हैं वहां अग्रिम तैनाती तक इनका काम भी मंडलीय अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को देखना होगा।

और खबरों के लिए यहां आएं...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें