राजधानी के रेल यात्रियों को वाई-फाई, एस्केलेटर और लिफ्ट सहित तमाम सुविधाओं के साथ ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए रेलवे इस साल शहर को छह पुलों की सौगात देने जा रहा है।
रेलवे में हर पुल के शुरू होने की तिथि भी तय कर दी है। रेल सप्ताह के अवसर पर बुधवार को डीआरएम एके लाहौटी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने 25 मध्यम भूमिगत अंडरपास का निर्माण भी इसी साल पूरा हो जाने का भी दावा किया।
डीआरएम ने बताया कि जुलाई से चारबाग स्टेशन पर यात्रियों को वाई-फाई की सुविधा मिलने लगेगी।
इसके लिए स्टेशन के कई हिस्से में वाई-फाई जोन बनाए जाएंगे। इसके अलावा जल्द ही प्लेटफार्मों पर पहुंचने के लिए एयरपोर्ट की तर्ज पर एस्केलेटर और साथ में एसी वाली पांच कैप्सूल लिफ्ट लगाए जाएंगे।
रेलवे पिपराघाट में दस साल पहले बनकर तैयार पुल से ट्रेनों का संचालन होगा।