पावर कॉर्पोरेशन के छह अभियंताओं को पदोन्नति दी गई है। इनमें 2
मुख्य अभियंता व चार अधीक्षण अभियंता बनाए गए हैं।
अभियंता संघ ने रिक्त
पदों को भरने और स्वीकृत पदों के सृजन की मांग की है।
पदोन्नत मुख्य
अभियंताओं में रमन जी श्रीवास्तव को ट्रांशमिशन कॉर्पोरेशन व राजेंद्र
प्रसाद सिंह को मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड आवंटित किया गया है।
पदोन्नत अधीक्षण अभियंताओं में जीपी श्रीवास्तव को रेस्पो, शक्ति भवन,
संदीप कुमार सिंह व पीके तिवारी को पारेषण व कन्हैया लाल श्रीवास्तव को
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड भेजा गया है।