फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः ट्रेन से टकराई वैन, 6 की मौके पर मौत

Tue, 12 May 2015 03:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखीमपुर खीरी/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के लखीमपुर जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा ट्रेन और वैन के बीच हुआ। लखीमपुर खीरी के मैगलगंज के राहजनिया गांव के पास एक मानवरहित ट्रेन की क्रासिंग के पास यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन


ट्रेन और वैन के बीच हुई इस दुर्घटना में वैन के परखच्चे उड़ गए। जिस समय यह दुर्घटना हुई वैन में 11 लोग सवार थे। दुर्घटना में मौके पर ही 6 लोगों की मौत हो गई।

एक बच्चे सहित 4 लोग घायल हुए हैं। आश्चर्य की बात यह है कि बच्चे को सिर्फ मामूली चोटें आई हैं। बाकी चार लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बारात से लौट रहे थे सब

यह दर्दनाक हादसा तब हुआ जब पूरा परिवार एक बारात से वापस लौट रहा था। यह बारात हरदोई थाना क्षेत्र के हरियावा गांव से गई थी। शादी सेवाराम के पुत्र मुला की थी।

मरने वालों में संतोष कुमार पुत्र बेलाकपुर, विपिन पुत्र रामलठैत, प्रकाश पुत्र खरगू और रामस्वरूप शामिल हैं। मरने वाले दो लोगों की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है।

गंभीर रुप से घायल लोगों का इलाज ‌सीतापुर के जिला अस्पताल में चल रहा है। मारुती वैन लेहनां ग्राम थाना पिहानी हरदोई के रियासत दर्जी की थी जो किराए पर ले जाई गयी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें