प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दर में लगातार इजाफा हो रहा है। 24 घंटे के अंदर करीब 1.20 फीसदी की बढो़तरी हुई है। मंगलवार को 5928 नए मरीज मिले हैं, जबकि 30 मरीजों की मौत हुई है। लखनऊ के बाद प्रयागराज, वाराणसी और कानपुर में भी मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है।
प्रदेश में मंगलवार को 179417 लोगों की जांच की गई, जिसमें 5928 लोग संक्रमित पाए गए हैं। सैंपल की अपेक्षा संक्रमण की दर 3.30 फीसदी पाई गई, जबकि सोमवार को यह 2.10 फीसदी थी। 24 घंटे के दौरान 1176 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। अब तक कुल 603495 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। इसी तरह 30 मरीजों की मौत के साथ अब तक कुल 8924 मरीजों की मौत हो चुकी है। इन दिनों 27509 एक्टिव केस हैं। प्रदेश में अब तक कुल तीन करोड़ 57 लाख 54 हजार आठ सौ सात लोगों की जांच की गई, जिसमें छह लाख 39 हजार नौ सौ 28 पॉजिटिव पाए गए हैं।
लखनऊ में सर्वाधिक मरीज
लखनऊ में सर्वाधिक 1188, प्रयागराज में 915, वाराणसी में 711, कानपुर नगर में 306, झांसी में 110, ललितपुर में 115, सहारनपुर में 144, गाजियाबाद में 82, गौतमबुद्ध नगर में 94, मेरठ में 122, गोरखपुर में 146, बरेली में 83, मुरादाबाद में 83, आगरा में 75, अलीगढ में 18, मुजफ्फरनगर में 99, अयोध्या में 39, बाराबंकी 77, बलिया में 49, लखीमपुर खीरी में 21, मथुरा में 75, शाहजहांपुर में 46, जौनपुर में 63, देवरिया में 26, बुलंदशहर में 34, आजमगढ़ में 58, हरदोई में 40, रायबरेली में 90, महराजगंज में 11, इटावा में 41, कुशीनगर में 27, रामपुर में 42, प्रतापगढ़ में 31, गाजीपुर में 71, बस्ती में 16, गोंडा में 40, सुल्तानपुर में 28, सोनभद्र में 39, चंदौली में 23, सीतापुर में 17, उन्नाव में 21, फर्रुखाबाद में 18, बिजनौर में 55, हापुड़ में 20, अमरोहा में 22, बहराइच में 26, बदायूं में 15, फिरोजाबाद में 17, सिद्धार्थ नगर में 16, जालौन में 19, बांदा में 36, अमेठी में 13, शामली में 31, औरैया में 24, संत कबीर नगर में 22, मिर्जापुर में 49, संभल में 26, मऊ में 34, एटा में 17, बलरामपुर में 31, भदोही में 21, बागपत में 11, कौशांबी में 12, चित्रकूट में 22 मरीज मिले हैं।
यहां मिले 10 से कम
पीलीभीत में चार, फतेहपुर में पांच, मैनपुरी में तीन, कन्नौज में सात, कानपुर देहात सात, अंबेडकर नगर में नौ, कासगंज में तीन, हमीरपुर में चार, महोबा में तीन, श्रावस्ती में सात, हाथरस में तीन मरीज मिले हैं।
इन जिलों में हुई मौत
24 घंटे के अंदर 30 लोगों की मौत हुई है। इसमें लखनऊ में सात, कानपुर नगर में चार, प्रयागराज में तीन, गौतमबुद्ध नगर में एक, वाराणसी में दो, मुरादाबाद में एक, मुजफ्फरनगर में दो, हरदोई में एक प्रतापगढ़ में एक, बस्ती में एक, सुल्तानपुर में एक, सीतापुर में दो, उन्नाव में एक, बिजनौर में एक, जालौन में एक, कानपुर देहात में एक की मौत हुई है।