लखनऊ। एलडीए ने मंगलवार को पार्क व्यू और ऐशबाग स्क्वॉयर अपार्टमेंट के 59 फ्लैटों का लॉटरी से आवंटन किया। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मर्करी ऑडिटोरियम में आयोजित ड्रा में आवेदकों के हाथों से ही पर्चियां निकलवाई गईं। अपर सचिव सीपी त्रिपाठी ने बताया कि बसंतकुंज योजना में राष्ट्र प्रेरणा स्थल के सामने पार्क व्यू अपार्टमेंट बनाए जा रहे हैं। इसमें 03 बीएचके प्लस स्टडी श्रेणी के 22 फ्लैट आवंटित किए गए। इसके अतिरिक्त 03 बीएचके श्रेणी के 17 फ्लैटों की भी लॉटरी निकाली गई। इसके अलावा ऐशबाग में मिल रोड पर ऐशबाग स्क्वॉयर अपार्टमेंट बनाया जा रहा है। इसमें 03 बीएचके प्लस सर्वेंट श्रेणी के 20 फ्लैट आवंटित किए गए।