अलग-अलग जिलों से अयोध्या पहुंचे लोग।
- फोटो : amar ujala
लॉकडाउन की घोषणा के बाद बड़ी संख्या में दिहाड़ी मजदूरों का दिल्ली से उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में आना जारी है। दो दिन के अंदर दिल्ली के 580 दिहाड़ी मजदूर अयोध्या पहुंचे।
इन सभी की थाना पटरंगा के हाईवे चौकी व कैंट के सआदत गंज चौकी पर थर्मल स्क्रीनिंग के बाद घरों में क्वारंटीन किया गया।
स्वास्थ्य विभाग इन सभी पर नजर रख रहा है। जिलाधिकारी अनुज झा का कहना है कि अभी ऐसे हालात नहीं हैं कि उन्हें अस्पताल में रखा जाए।
वहीं, अयोध्या पहुंचे 200 अन्य मजदूरों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के इंतजाम प्रशासन ने कर दिए हैं। उन्हें बसों द्वारा आजमगढ़, गोरखपुर, बस्ती व अंबेडकरनगर भेजा गया है। इन सबकी पहले स्क्रीनिंग की गई फिर उन्हें रवाना किया गया है।