फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में बढ़ेंगे आईपीएस के 58 पद

Thu, 06 Nov 2014 01:32 AM IST
विष्णु मोहन/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में तैनात आईपीएस अफसरों की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


आईपीएस के काडर रिव्यू को लेकर पिछले दिनों केंद्रीय गृह मंत्रालय में हुई बैठक में राज्य सरकार के प्रस्ताव पर 58 पदों को बढ़ाने पर सहमति बन गई है।

इस सिलसिले में अभी औपचारिक आदेश जारी होने हैं। प्रमुख सचिव गृह देवाशीष पांडा ने जानकारी दी कि यूपी में आईपीएस के सीनियर ड्यूटी पोस्ट के 265 पदों को बढ़ाने का प्रस्ताव है।

राज्य सरकार ने जो प्रस्ताव तैयार करा है, उसके लिहाज से कुल 58 पदों में इजाफा किया जाना है। ऐसे यह पद कुल 313 हो जाएंगे।

उन्होंने बताया कि 22 अक्टूबर को केंद्रीय गृह मंत्रालय में हुई बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा हुई थी।

बकौल प्रमुख सचिव राज्य सरकार के प्रस्ताव पर सहमति बन गई है। बैठक में इस पर सहमति जताई जा चुकी है और जल्दी ही इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी होने हैं।

उन्होंने कहा कि आईपीएस काडर पोस्ट बढ़ने का लाभ पीपीएस अफसरों को भी मिलेगा। प्रोन्नति से पीपीएस से आईपीएस बनने के उनके अवसर बढ़ जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें